Har Ghar Tiranga Essay in Hindi PDF | हर घर तिरंगा पर निबंध

हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga Essay in Hindi) इस अभियान के तहत केंद्र सरकार ने देश के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया है। जिसके तहत देशभर में 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अभियान के पीछे मुख्य कारण है कि दुनिया भर में जो भी भारतीय लोग हैं उन्हें अधिक से अधिक तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि लोगों को अपने देश के प्रति देशभक्ति की भावना और अधिक जागृत हो सके।

“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।”

हर घर तिरंगा पर निबंध (Essay on Har Ghar Tiranga)

प्रस्तावना: किसी भी देश के लिए उस देश का राष्ट्रध्वज बहुत ही सम्माननीय तथा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि देश का झंडा उस देश की आन बान और शान का प्रतीक माना जाता है। और यही कारण है भारतवासी भी अपने देश के तिरंगे का बहुत सम्मान करते हैं। तिरंगा हम देशवासियों को गर्व की अनुभूति कराता है।

हर घर तिरंगा अभियान

सभी भारतवासियों ने अपने जीवन में कभी न कभी तिरंगा अवश्य फहराया होगा चाहे 15 अगस्त हो या 26 जनवरी या 2 अक्टूबर इन खास मौकों पर देशभर में तिरंगा फहराने की प्रथा बहुत पहले से चली आ रही है। और इस वर्ष हमारा देश भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है और इसी उपलक्ष में केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष 15 अगस्त 2022 से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत देश के सभी नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराना है।

See also  POCSO Act 2012 pdf in Hindi

क्या है तिरंगा अभियान

देश में पिछले 1 वर्ष से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, इस जश्न को सभी स्कूलों कॉलेजों एवं सरकारी कार्यालयों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने लोगों को बड़ी संख्या में इस आंदोलन से जुड़ने की अपील भी की है। क्योंकि इस साल हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और यह हर घर तिरंगा आंदोलन को और मजबूत करेगा। यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा।

“आजादी के 75 सालों को कुछ इस तरह मनाना है,
देश का गौरव तिरंगा हर घर में फहराना है।”

उद्देश्य

हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना एवं राष्ट्रध्वज के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। इस अभियान के तहत लोगों को तिरंगे की महत्वता के बारे में जागरूक किया जाएगा।

महत्व

क्योंकि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव का प्रतीक माना जाता है, और अब तक तिरंगे को केवल राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, महात्मा गांधी जयंती एवं कुछ औपचारिक समारोह तक ही सीमित रखा गया था। लेकिन इस अभियान के तहत हर एक देशवासी को तिरंगे से जोड़ा जा रहा है। ताकि देश का हर एक नागरिक अपने घर में तिरंगा फहराए,यह एक राष्ट्र के रूप में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाएगा। और जिससे देशवासियों की अपने देश के प्रति देशभक्ति की भावना जागृत होगी और साथ ही लोग देश के राष्ट्रध्वज को लेकर और अधिक जागरूक होंगे।

See also  Kolkata BJP Candidates List for KMC Election 2021 PDF

उपसंहार

आजादी के पिछले 75 वर्षो के दौरान भारत ने हर एक क्षेत्र में तरक्की की है, आजादी का अमृत महोत्सव मनाना हर भारतीय नागरिक के लिए बड़ी गर्व की बात है। “हर घर तिरंगा” अभियान देशभक्ति की भावना को उच्चतम स्तर तक ले जाएगा अतः हम सभी देश वासियों का यह कर्तव्य है कि सरकार की इस मुहिम को अपनी सहभागिता के साथ सफल बनाएं।

आजादी का अमृत महोत्सव

आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी की 75 साल और इसके लोगों संस्कृति तथा उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। यह महोत्सव भारत के उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के भारत 2.0 को सक्रिय करने के दृष्टिकोण को सक्षम करने की शक्ति तथा क्षमता है। आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च 2021 से शुरू हुई, जिसने हमारी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के 75 सप्ताह की उल्टी गिनती शुरू की है और 15 अगस्त 2023 को 1 साल के बाद समाप्त होगी।

Har Ghar Tiranga Essay in Hindi pdf स्कूल कॉलेज तथा सरकारी संस्थानों में होने वाले निबंध प्रतियोगिता के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले दिनों में इस विषय परविद्यार्थीओ को nibandh लिखने के लिए दिया जा सकता है।

Download PDF Now

If the download link provided in the post (Har Ghar Tiranga Essay in Hindi PDF | हर घर तिरंगा पर निबंध) is not functioning or is in violation of the law or has any other issues, please contact us. If this post contains any copyrighted links or material, we will not provide its PDF or any other downloading source.

3 thoughts on “Har Ghar Tiranga Essay in Hindi PDF | हर घर तिरंगा पर निबंध”

Leave a Comment

Join Our UPSC Material Group (Free)

X